Lok Sabha Chunav 2024: फर्रुखाबाद में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। एन के एकेडमी के बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाल लोगो को पहले मतदान फिर जलपान का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से कोतवाली प्रभारी रामऔतार च विद्यालय के प्रबंधक अनुपम अग्रवाल एवं प्रिसंपल  शिवानी प्रसाद,एचओडी मोहित दुवे ने किया।  

रैली विद्यालय स्थल से प्रारम्भ होकर पटवनगली, छपट्टी, पुलगालिब, नगरपालिका, तहसील सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, सिविल कोर्ट, श्यामगेट, गल्लामंडी चौराहा से पटवनगली विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। 

विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने मतदाताओ को जागरूक करने के लिये बनाये स्लोगन  प्लग कार्ड, बैनर इत्यादि  नारे लगाकर जागरुक किया। जिसकी  समस्त नगरवासियों एव प्रशासन ने भरपूर सराहना की। रैली में एसआई सुनीलकुमार एवं पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: फर्रुखाबाद में भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत के रोड शो में राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त...कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी

संबंधित समाचार