सपा को पूर्वांचल में लगा झटका, पूर्व विधायक बाबा दुबे ने छोड़ी पार्टी-प्रदीप सिंह BJP में शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर/ लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में बड़ा झटका लगा है। यहाँ पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ़ बाबा दुबे ने पार्टी छोड़ दी है। सूत्रों के अनुसार अपना टिकट काटने से नाराज दुबे ने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है। बता दें की यहाँ पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है।   

गौरतलब है कि 2009 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार रहते बाबा दुबे ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थामा था। दरअसल 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बदलापुर विधानसभा से बाबा दुबे पर दांव लगाया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। जबकि बरौली गांव के मूल निवासी ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे साल 2017 में सपा के टिकट पर उन्हें करारी हार मिली थी। 

4 - 2024-05-11T131204.595

सपा के प्रदीप सिंह और कांग्रेस के जीशान हैदर BJP में शामिल  
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह ‘बब्बू’ और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व प्रदीप सिंह बब्बू ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफ़ा दिया था। बब्बू का आरोप है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चाटुकारों से घिरे हैं और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से दूर होते जा रहे हैं। 

वहीं कांग्रेस के इलेक्ट्रॉनिक और उर्दू मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा था कि वह इस पद पर अपना सर्वोत्तम नहीं दे पा रहे थे, इसलिए पद छोड़ने का फैसला किया। 

5 - 2024-05-11T131524.610

ये भी पढ़ें -अभी खेला बाकी है.., टिकट कटने पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- मैं रिटायर नहीं होना चाहता था लेकिन कर दिया गया

संबंधित समाचार