Unnao Crime: बाथरूम में नहाते समय आरपीएफ दरोगा की बिगड़ी हालत, मौत, विभाग में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में बाथरूम में नहाते समय आरपीएफ दरोगा की हालत बिगड़ने से मौत

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात दरोगा की बाथरूम में नहाते अचानक तबियत बिगड़ गयी। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिये ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मृतक दरोगा के परिजनों को दी गयी। वहीं आरपीएफ दरोगा की मौत की सूचना पर विभाग में हड़कंप मच गया। दरोगा की मौत की खबर पर विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के रहने वाले 48 वर्षीय आरपीएफ दरोगा जयचंद शर्मा पुत्र स्व. वंशराज शर्मा उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पिछले लगभग दो साल से चौकी इंचार्ज पद पर तैनात थे। शनिवार के सुबह वह उन्नाव रेलवे स्टेशन स्थिति आवास में थे। इसी दौरान वह बाथरूम में नहाने गये, नहाने के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और वह बाथरुम में ही गिर गये। 

जानकारी पर साथी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही आरपीएफ महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। दरोगा की मौत पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- इंडिया गठबंधन आया तो देश का अहित करेंगे, सपा और कांग्रेस गलतफहमी फैला रही है कि आरक्षण खत्म कर देगी

संबंधित समाचार