तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्क , एक की मौत...अन्य घायल
मथुरा/आगरा। आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजीजपुर के पास एक बाइक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया।
बता दें, दोनों भाई फतेहपुर सीकरी आगरा के निवासी हैं। कल तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें मुकेश और सुरेश पुत्र पातीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- आगरा: चलती कार में युवती से दुष्कर्म, खुद नंगे पैर चलकर पहुंची थाने...हिरासत में आरोपी
