बीमारी के चलते पत्रकार का हुआ निधन, अमृत विचार हरदोई कार्यालय पर शोकसभा आयोजित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। काफी समय से बीमार चल रहे पत्रकार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उनके मृत्यु की खबर मिलते ही तमाम गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की। दैनिक अमृत विचार के बेहटा गोकुल संवाददाता मोहित सिंह का बीमारी के चलते लखनऊ में निधन हो गया। वह अपने पीछे दो पुत्र 11 वर्षीय अहम व आठ वर्षीय जिगर को छोड़ गए हैं। मृत्यु का समाचार मिलते ही प्रधान शरद सिंह, रंजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को कर दिया गया।  

अमृत विचार के पाली संवाददाता शिवाकांत बाजपेई के 85 वर्षीय पिता सत्यप्रकाश बाजपेई उर्फ बेचे लाल का निधन भी शनिवार को अचानक हृदय गति हो जाने से हो गया। दोनों मृत आत्माओं की शांति के लिए अमृत विचार जिला कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें ईश्चर से परिजनों को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की गई। शोकसभा में वीरेश शुक्ला, खालिद अंसारी, आलोक बाजपेई, शोभित सिंह, राजीव मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, राजू, पूर्ण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभी ने मृतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

ये भी पढ़ें -वाराणसी पहुंचे अमित शाह, गंगा आरती में हुए शामिल-CM योगी भी रहे मौजूद

संबंधित समाचार