वाराणसी पहुंचे अमित शाह, गंगा आरती में हुए शामिल-CM योगी भी रहे मौजूद
वाराणसी, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे। जहाँ वो प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन से पहले पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। शाह यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो को लेकर पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। वहीं इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। गंगा आरती में शामिल होने के बाद अमित शाह घाट पर आयोजित ड्रोन शो का भी अवलोकन किया।

बता दें कि 14 मई को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं नामांकन से पहले 13 मई को उनका एक मेगा रोड शो होना है, जो लंका चौराहे से विश्वनाथ धाम तक निकाला जायेगा। पीएम मोदी के नामांकन और रोड शो की तैयारियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे हैं। गंगा आरती और ड्रोन शो के बाद पीएम मोदी के नामांकन और रोड शो को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा बैठक में पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावकों के नाम का भी निर्णय लिया जायेगा।
ये भी पढ़ें -भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में CM धामी ने किया रोड शो, बहराइच में समर्थकों ने बढ़ाया उत्साह
