Bareilly News: ध्यान दें...अमरनाथ एक्सप्रेस 41 घंटे देरी से पहुंचेगी जंक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किसान आंदोलन की वजह से ट्रेनों के देरी से चलने से रोजाना रिकार्ड टूट रहे हैं। शनिवार को 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस 41 घंटे की देरी से चल रही थी। अभी दो-तीन भी यात्रियों को राहत नहीं मिलने वाली है। रेलवे ने सोमवार तक कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। बरेली जंक्शन पर भी 24 दिनों से लगातार ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।

शनिवार को 22551 अंत्योदय एक्सप्रेस, 14617 जनसेवा, 05050 अमृतसर-छपरा समर स्पेशल, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था। रविवार और सोमवार को 22423 जनसाधारण एक्सप्रेस, 12491 मौर ध्वज, 12587 जम्मूतवी अमरनाथ, 15651 लोहित, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, 14649 सरयू यमुना, 12203 और 12204 गरीबरथ, 14618 जनसेवा, 22424 जनसाधारण, 14674 शहीद, 14650 सरयू यमुना, 18103 जलियांवाला बाग, 22445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर, 12332 हिमगिरी, 13152 सियालदह और 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस आदि ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं।

हिमगिरी एक्सप्रेस 19 घंटे हुई लेट
शनिवार को बरेली जंक्शन पर 13308 गंगा सतलुज 15 घंटे 45 मिनट, 12204 गरीबरथ आठ घंटे 23 मिनट, 12332 हिमगिरी 19 घंटे, 14618 जनसेवा सात घंटे 16 मिनट, 14649 सरयू यमुना दो घंटे 11 मिनट, 14674 शहीद एक्सप्रेस दो घंटे 8 मिनट, 13152 सियालदह आठ घंटे 18 मिनट, 15654 अमरनाथ 13 घंटे 28 मिनट, 13006 पंजाब मेल तीन घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची।

ये भी पढ़ें- Bareilly news: जब दरोगा की कटी गर्दन तो चाइनीज मांझा बेचने वाले पांच गिरफ्तार 

 

 

संबंधित समाचार