Video: गोंडा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कर रहे जनसभा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। गृहमंत्री अमित शाह अब से कुछ देर पहले ही यहां पहुँच गए हैं। अमित शाह जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं। उनके साथ मंच पर भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह समेत सभी विधायक, एमएलसी व अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। इसके पहले बीएससी कैंपस में अमित शाह का हेलीकॉप्टर उतरा। जहाँ भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पंडाल में पहुँचते ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता ने जय श्री राम का जयघोष किया। 

गौरतलब है कि जिले की गोंडा व कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही अवध क्षेत्र की लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली व मोहनलालगंज सीट पर भी 20 मई को वोट डाले जायेंगे। इस चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार पूरे शबाब पर है। इसमें रायबरेली को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस कब्जे को बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरा जोर लगा रही है। इसके अतिरिक्त गोंडा अयोध्या का सबसे करीबी जनपद होने के चलते बीजेपी के लिए यह सीट सबसे महत्वपूर्ण हैं। पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वह हैट्रिक लगाने की जी तोड़ कोशिश में जुटे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रेया वर्मा से कड़ी चुनौती मिल रही है। 

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में बोले अमित शाह-कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दल कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो

संबंधित समाचार