Farrukhabad: मदर्स डे पर चिलचिलाती धूप में कलेजे के टुकड़े के साथ ड्यूटी कर रही शिक्षिका...फूट-फूट कर रोने लगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मदर्स डे पर चिलचिलाती धूप में कलेजे के टुकड़े के साथ ड्यूटी शिक्षिका कर रही

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। आसमान से बरस रही आग और चल रही गर्म हवाओं में मदर्स डे पर अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर मतदान केंद्र के लिए एक विवश मां रवाना हो गई।

यह मामला उस समय सामने आया जबकि फतेहगढ़ की रहने वाली शिक्षिका सोनम अपने बेटे को लेकर चुनाव ड्यूटी के लिए कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। शिक्षिका सोनम ने बताया कि उसकी निर्वाचन में ड्यूटी मतदान अधिकारी के पद पर लगी हुई है। आज मदर्स डे है। सभी माताएं अपने बच्चों को आज दुलार क़रतीं है। 

लेकिन जान से जीविका प्यारी होती है। अपनी जीविका के खातिर वह अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर इस भयंकर गर्मी में ड्यूटी करने जा रही है। मदर्स डे की वजह ममता उसे परिजनों के साथ नही छोड़ सकी है। यह कहते ही शिक्षिका फूट-फूट कर रोने लगी।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: मामा बना हैवान, नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, धमकाकर कई दिनों तक लूटी आबरू, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा

संबंधित समाचार