अयोध्या : सपा सरकार में ही शिक्षकों को मिला पूरा सम्मान : प्रदेश अध्यक्ष 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। 
   
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा डॉ एसपी सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिक्षकों के लिए जितना काम किया है उतना आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। कहा कि इस लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को भारी मतों से चुनाव जीतना है।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षकों का सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा सपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी शिक्षक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जितायेगें।

अध्यक्षता कर रहे शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक सभा के जिला महासचिव डॉ घनश्याम यादव ने किया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, राम बक्श यादव, बृजेश सिंह, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, सरोज यादव, अवनीश प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार