नई दिल्ली लोकसभा सीट: सुषमा स्वराज के संस्कारों की बांसुरी के सामने तीन बार के विधायक सोमनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चुनाव डेस्क, अमृत विचार। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपनी दो बार की सांसद मीनाक्षी लेखी के स्थान पर दिवंगत वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को चुनाव मैदान में उतारा है। बांसुरी के सामने मुकाबले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक वकील सोमनाथ भारती हैं। 

अपनी पहली चुनावी लड़ाई के लिए प्रचार कर रही बांसुरी हर भाषण में अपनी मां का जिक्र जरूर करती हैं। वह अपनी सौम्य मुस्कान के साथ मतदाताओं के साथ रिश्ता बनाते समय कहती हैं, मैं सुषमा स्वराज के संस्कारों का प्रतीक हूं, मैं कभी आपको निराश नहीं करूंगी। उधर, सोमनाथ भारती सांसद मीनाक्षी लेखी पर क्षेत्र की अनदेखी करने के साथ केंद्र की भाजपा सरकार को निशाना बना रहा हैं। 

2019 के चुनावों में  मीनाक्षी लेखी ने लगभग 55% (5.04 लाख) वोट हासिल किए थे। उन्होंने कांग्रेस के अजय माकन और आप के बृजेश गोयल को हराया था। अजय को 2.47 लाख और बृजेश को 1.50 लाख वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में मीनाक्षी लेखी ने लगभग 47% (4.53 लाख) वोट पाए  थे। उन्होंने कांग्रेस के अजय माकन और आप  के आशीष खेतान को हराया था। अजय को 1.82 लाख और आशीष को 2.90 लाख वोट मिले थे, जो कि मीनाक्षी लेखी को मिले मतों से अधिक थे। यहां भी सोमनाथ भारती को जीत के लिए 2014 जैसे वोट शेयर की तलाश है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: कांग्रेस-आप मिलकर दिल्ली में रोक सकते भाजपा का विजय रथ; CM केजरीवाल का साथ मिलने से गठबंधन की बढ़ी उम्मीदें

 

संबंधित समाचार