कासगंज: किशोरी के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, एफआईआर दर्ज
कासगंज,अमृत विचार: घर से बाजार गई किशोरी के साथ नामजद युवक ने खंडहर में ले जाकर जबरन अश्लील हरकत की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरेापी ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी शादी करने का दबाव बना रहा है तथा शादी न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बता दें कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति की नातनी कस्बा मोहनपुर में बाजार करने गई थी। आरोप है कि जब नातनी वापस आ रही थी कि तभी गढ़ी मोहनपुरा निवासी फरदीन खान ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती खंडहर में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की।
जब किशोरी ने आरोपी की हरकतों का का विरोध किया तो उसने किशोरी को जातिसूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बना ली। अब आरोपी किशोरी पर शादी करने का दबाव बना रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि शादी नहीं की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। घटना के संबंध में बाबा ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सहावर के इंस्पेक्टर लोकेश सिंह भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- कासगंज: सात फेरे लेने के दौरान दुल्हन के उड़े होश, बोली- दूल्हे से नहीं करूंगी शादी...बैरंग लौटी बारात
