Lok Sabha Election 2024: उन्नाव में एसएसटी व पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रोकी जीप, पकड़े 5.55 लाख रुपये...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में एसएसटी व पुलिस टीम ने जीप में पकड़े 5.55 लाख रुपये

उन्नाव, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में धन-बल का प्रयोग को रोकने के उद्देश्य से स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक जीप की तलाशी ली। इसमें जीप से पांच लांख से अधिक नगदी बरामद हुई। चालक द्वारा नगदी का ब्यौरा न दे पाने पर टीम ने नगदी जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। 

एसएसटी के मजिस्ट्रेट राहुल शर्मा व व बेहटा मुजावर थाने में तैनात दरोगा रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम संडीला बांगरमऊ मार्ग पर बेरियर लगाकर चेकिंग अभियान कर रही थी। तभी टीम ने एक जीप को रोककर उसकी तलाशी ली। इसमें जीप के अंदर से टीम को एक झोले से लाखों की नगदी बरामद हुई।  

पूछताछ में चालक नकदी का ब्योरा नहीं दे सका। इस पर टीम ने 5 लाख 55 हजार रुपये जब्त कर चालक राजेश पुत्र सधारी निवासी गदनखेड़ा औरास को हिरासत में ले लिया। टीम ने उसे कोर्ट में पेश किया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: नौबस्ता गल्ला मंडी में मतदानकर्मियों ने सड़क जाम की, शटल सर्विस फेल, जिला निर्वाचन आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका