लखीमपुर खीरी: भारत-नेपाल सीमा से पांच किमी पहले ही रोक दिए गए यात्री और वाहन, आवागमन बंद होने से परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी,अमृत विचार: नेपाल जाने वाले यात्रियों को भारत-नेपाल सीमा परस्थित गौरीफंटा बार्डर से पांच किलोमीटर पहले ही वनकटी वन बैरियर पर रोक दिया गया। इससे यात्री काफी परेशान हुए हैं। लोकसभा चुनाव‌ के चौथे चरण में जिले की लोकसभा खीरी और धौरहरा सीट पर 13 मई को मतदान है। 

चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने मतदान से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से सील कर दी थी। रविवार की सुबह भारत के विभिन्न राज्यों, महानगरों और शहरों से लोग जब वाहनों से अपने घर नेपाल वापस जा रहे यात्री जब दुधवा नेशनल पार्क के वनकटी वन बैरियर पर पहुंचे तो उनके वाहनों को रोक दिया गया। 

इसके अलावा अन्य वाहनों को भीजाने की इजाजत नहीं दी गई। जंगल के किनारे बने सुविधाविहीन वन बैरियर पर यात्रियों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद तमाम यात्री पैदल, तो तमाम डग्गामार वाहनों से अधिक पैसे खर्च कर सीमा पर पर पहुंचे

 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से निकाले रुपये, आरोपी को पुलिस ने तीसरे दिन भेजा जेल 

संबंधित समाचार