लखीमपुर खीरी: फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से निकाले रुपये, आरोपी को पुलिस ने तीसरे दिन भेजा जेल
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार: थाना व कस्बा कस्बा निघासन की इंडियन बैंक शाखा से फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दूसरे के खाते से रुपये निकालने के मामले में पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने तीसरे दिन चालान भेजा है।
थाना निघासन के बरूही फार्म मजरा दुबहा निवासी जसवंत सिंह का इंडियन बैंक शाखा में है। छह मई को उनके खाते से किसी ने 15 हजार रुपये फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए थे। इसकी जानकारी होने पर खाता धारक ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक विजय चावड़ा से की थी। 10 मई को आरोपी फिर बैंक शाखा पहुंचा और जसवंत सिंह के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 35 हजार रुपये निकालने की कोशिश की थी।
शक होने पर कैशियर ने उसे पकड़ लिया था और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, दो डायरी, एक फर्जी पासबुक, दो विड्रॉल फार्म, व इण्डियन ओवरसीज बैंक कार्ड बरामद हुआ था। पुलिस ने खाताधारक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके से गिरफ्तार करके पंजाब के थाना फतेगढ़ टुडिया जनपद गुरदासपुर निवासी महेंद्र पाल का रविवार को चालान भेजा है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: फूलबेहड़ में पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
