Kanpur: एक कारोबारी और आए सामने, बताया 31 लाख का सोना ले गया सर्राफ, मुख्यमंत्री से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो कारोबारी कर चुके 95 लाख का सोना लेकर भागने की शिकायत

कानपुर, अमृत विचार। कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में नयागंज बाजार से दो कारोबारियों का 95 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर भागने के बाद रविवार को तीसरे कारोबारी सामने आ गए। पीड़ित ने थाना पुलिस और मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत कर बताया कि उनके भी 31 लाख का सोना लेकर सर्राफ भागा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

चौक सर्राफ नारियल बाजार निवासी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ बाबी प्रोपाइटर ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी सिद्धि विनायक ज्वैलर्स नाम से दुकान है। वह अपना व्यवसाय कई वर्षों से तमाम व्यापारियों के साथ करते चले आ रहे हैं। बताया कि वह अन्य दुकानदारों को सोने चांदी के जेवरात उनकी दुकान में रखने व बेचने के लिए अपने संबंधों के आधार पर करते हैं। इसी पर ही उन्होंने रघुनाथ प्लाजा में स्थित श्री राधावल्लभ ज्वैर्ल्स के दुकानदार हरिओम गुप्ता को व्यापारिक संबंधों के आधार पर 18 अप्रैल को दुकान में आने पर सोने के जेवरात खरीदने की इच्छा जाहिर की। 

जिसको अपनी दुकान पर रखकर वह आगे विक्रय कर सकते थे। हर बार की तरह हरिओम पर भरोसा रखते हुए 503.230 ग्राम 31,21,528 लाख रुपये कीमत का सोना दे दिया। इसका भुगतान हरिओम ने आठ से दस दिन के भीतर करने की बात कही। पीड़ित कारोबारी के अनुसार 25 अप्रैल को हरिओम गुप्ता से अपना रुपये मांगने के लिए जब फोन मिलाया जो उन्होंने नहीं उठाया। बताया कि फिर शाम 4.24 बज़े हरिओम ने मोबाइल से उन्हें व्हाट्सप कॉल कर अपनी पत्नी का इलाज कराने दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल कराने की बात कही। 

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कहा कि वापस आने पर भुगतान कर देंगे। बताया कि एक मई को हरिओम को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। जिस पर प्रतिष्ठान के लैंडलाइन पर फोन किया जहां स्टॉफ के अजय कुमार से बात हुई उसने बताया कि रात में आकर उनसे मिल लेंगे। दो दिन उन्होंने इंतजार किया इसके बाद वह जब दुकान पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था। कारोबारी के अनुसार हरिओम का सगा भाई आशीष दिल्ली में हीरो का व्यापार करता है। 

उनसे बात कर पूरी घटना से अवगत कराया। जिस पर उसने कहा कि वह खुद उन्हें ढूंढ रहा है और गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार उसने कलक्टरंगज पुलिस, जन शिकायत प्रकोष्ठ और मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है। इस संबंध में कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तीसरे कारोबारी ने प्रार्थना पत्र दिया है, मामले की जांच की जा रही है। 

दो काराबोरियों का 95 लाख का सोना लेकर भाग चुका  

किदवई नगर निवासी कारोबारी राजकुमार गुप्ता की राजू भाई ज्वैलर्स के नाम से राधे कृपा मार्केट में दुकान है। वहीं यहीं के रहने वाले कारोबारी संदीप मिश्रा की भी शिव गंगा भवन नयागंज में अंशिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दोनों ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि पीपल वाली कोठी नयागंज में मूल रूप से कहिंजरी रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी हरिओम गुप्ता की श्री राधा वल्लभ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हरिओम गुप्ता उनसे और बाजार के दूसरी दुकानों से जेवर ले जाते थे और अप्रूवल लेकर आरटीजीएस से रुपये देते थे। राजकुमार गुप्ता के अनुसार हरिओम उनकी दुकान से 800 ग्राम सोना और संदीप की दुकान से 560 ग्राम सोने के जेवर लिए थे, इसका अप्रूवल दोनों दुकानदारों ने दे दिया था, जिसका आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान होना था। 

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल से राधा वल्लभ ज्वैलर्स बंद थी, जिसके बाद शक होने पर कॉल की थी। फोन पर हरिओम ने पत्नी की तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए दिल्ली के नामचीन अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद से हरिओम का मोबाइल भी बंद हो गया। दुकान भी कई दिन से बंद थी। इस पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें- Kannauj: गांगेमऊ पीएचसी पर तड़पती रही महिला, नहीं मिला इलाज, डॉक्टर ने कहा- कुछ आशा कर रहीं फंसाने का प्रयास

 

संबंधित समाचार