बहराइच : सीएम के सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जा रहा था कार्यकर्ता

हुजूरपुर, बहराइच, अमृत विचार। हुजूरपुर क्षेत्र से एक भाजपा कार्यकर्ता बाइक से मुख्यमंत्री की सभा में पयागपुर शामिल होने जा रहा था। मवेशियों के चक्कर में अनियंत्रित बाइक खंभे से जा भिड़ी जिससे कार्यकर्ता की मौत हो गई।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नेवासी गांव निवासी लल्ला मिश्रा (45) भाजपा कार्यकर्ता थे। वह रविवार को पयागपुर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभा में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने के लिए जा रहे थे।

बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता लव का ही बाजार के पास पहुंचा तभी बाइक के सामने कई मवेशी आ गए। जिनसे बचते हुए बाइक सवार खंभे से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यकर्ता की मौत से भाजपा पदाधिकारियों में दुख है। सभी ने निधन पर शोक जताया है।

संबंधित समाचार