बरेली: अब दिन के साथ रात का तापमान बढ़ने से परेशान करेगी गर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ने से गर्मी लोगों को और परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ हवा की दिशा बदलने से मजबूत नहीं रह पाया, जिस कारण अधिक बारिश नहीं हुई। हालांकि, अब अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम 36.8 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया। 

पिछले 24 घंटे में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। 14 मई से अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 41डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान 24- 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। रात के तापमान में वृद्धि से गर्माहट बढ़ सकती है।

ये भी पढे़ं- बरेली: संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में एसडीओ के खिलाफ दी तहरीर

संबंधित समाचार