झारखंड के पलामू में विस्फोट में तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेदिनीनगर (झारखंड)। झारखंड के पलामू में रविवार को एक विस्फोट में तीन नाबालिग सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट मनातू थाना क्षेत्र में कबाड़ डीलर के यहां हुआ। यह जगह राज्य की राजधानी रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर है। यह घटना पलामू सहित चार सीट पर लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर हुई है।

पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना में तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बम विस्फोट की संभावना सहित हर पहलू से घटना की जांच कर रहे हैं।’’ 

ये भी पढ़ें- बिहारः पटना में प्रधानमंत्री मोदी ने रोड का किया नेतृत्व, उमड़ा जन सैलाब

संबंधित समाचार