हरदोई: युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। तकरीबन एक साल से मायके में रह रही युवती ने रविवार को वहीं सल्फास की कई गोलियां खा ली। इसका पता होते ही पिता उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति की हरकतों से तंग आ कर वह मायके चली आई थी।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला चौहान थोक निवासी शिवराम ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री रूबी की शादी लोनार थाने के पट्टापुरवा निवासी अखिलेश के साथ की थी। शिवराम का कहना है कि पति की हरकतो से तंग रूबी करीब एक साल से मायके मे़ ही थी। रविवार को उसने कहीं से सल्फास की गोलियां मंगा कर उन्हे खा गई। 

हालत बिगड़ने पर जब इस बात का पता हुआ,तो उसे इलाज के‌ लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री ने ससुरालियो की हरकतों के चलते ऐसा कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई और मिश्रिख में मतदान शुरू, कुछ मतदान केंद्रों पर EVM हुई खराब, मतदाता रहे परेशान

 

संबंधित समाचार