सड़क नहीं तो वोट नहीं.., मिश्रिक लोकसभा सीट के बूथ संख्या 138 पर मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार
मल्लावां (हरदोई)। मिश्रिक लोक सभा सीट पर माझगांव बूथ संख्या 138 पर सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर मतदाताओं द्वारा वोट का बहिष्कार किया जा रहा है। ऐसे में 9:30 बजे तक सिर्फ तीन मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। बताते चलें निर्मल नगर माझगांव संपर्क मार्ग विगत कई वर्षों से जर्जर पड़ा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों से मार्ग बनवाए जाने की मांग की जा चुकी है।

लेकिन आज तक मार्ग न बनवाए जाने के कारण सोमवार को लोकसभा चुनाव में बूथ संख्या 138 पर 918 सिर्फ तीन मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। मतदाताओं का कहना है कि सड़क न बनने के कारण समस्याओं का सामना करना पडता है। ज़ब तक सडक का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक वोट नहीं डाला जाएगा।

ऐसे में 9:30 तक सिर्फ तीन मतदाताओं ने ही वोट डाला गया था. वोट ना पड़ने की जानकारी पर बीड़ीओ रामकिशोर, कोतवाल निर्भय सिंह द्वारा ग्रामीणों को समझाया बुझाया जा रहा है। ताकि मतदान शुरू हो सके। मल्लावां - माझ गांव के प्रधान अरविंद अरविंद वर्मा ने बताया मार्ग बनवाने को लेकर खेरवा गांव के लोगों द्वारा कई बार अवरोध किया गया जिसके चलते मार्ग आज तक न बन सका।
यह भी पढ़ें:-UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत हुआ मतदान, हरदोई में पड़े 13.17 वोट
