शाहजहांपुर: दगा दे गईं ईवीएम, ठप रहा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगोही/रोजा, अमृत विचार। मतदान के शुरुआती दौर में ही निगोही और रोजा में ईवीएम दगा दे गईं। जबकि इन्हें मतदेय स्थल भेजने से पहले कई बार चेक किया गया था। इसके बाद भी अचानक खराबी आ गई। निगोही के संडा खास गांव में ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से मतदान एक घंटा 30 मिनट बंद रहा। 

8:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक बूथ संख्या 131 और 132 पर मतदान नहीं किया जा सका। ऐसे में मतदाता लाइन में खड़े रहे। इसी तरह रोजा क्षेत्र के कटिया कम्मू बूथ संख्या 386 पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। सुबह लगभग 8:00 मतदान शुरू किया जा सका।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: कटरा विधानसभा के दो गांव में भी मतदान बहिष्कार, ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे तक नहीं डाले वोट

 

संबंधित समाचार