UP Lok Sabha Phase 4 Election : औरैया में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना सुबह से ही लोग निकले वोट डालने...बूथ पर लगी कतारें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में डीएम, एसपी और सदर विधायक ने सबसे पहले डाला वोट

औरैया, अमृत विचार। आज मतदान की सुबह से ही एक घंटे की बारिश ने तपिश भरी गर्मी से राहत दे दी और तापमान 26 डिग्री पर आ गया। सुहाने मौसम में सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगने लगी। जिले में तीन विधान में औरैया व दिबियापुर के मतदाता इटावा लोकसभा के लिए वोट कर रहे है। 

Lok Sabha Election Fourth Auraiya Voters

जबकि बिधूना विधानसभा के मतदाता कन्नौज लोकसभा सीट के लिए वोट का प्रयोग कर रहे है। जिले में 857 मतदान केंद्र व 1139 बूथ बनाए गए है। डीएम नेहा प्रकाश ने सुबह ही ककोर बुजुर्ग के मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग किया। जबकि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने अपने गांव भर्रापूर के प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला।

जिले के 10.27 लाख मतदाता मतदान करते हुए कन्नौज व इटावा लोकसभा सीट के प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगें। इस बार के लोकसभा चुनाव में खास बात यह है कि जिले के 14483 ऐसे मतदाता होंगे जो पहली बार वोट डालेंगे। आज मतदान के लिए 558755 पुरुष व 469131 महिला मतदाता वोट करेंगे। 

अलग-अलग विधान सभाओं में 10.27 लाख मतदाता निर्धारक होंगे।जिले की दो विधान सभाएं औरैया व दिबियापुर इटावा लोकसभा क्षेत्र में आती हैं जबकि बिधूना कन्नौज लोकसभा सीट में है। जिले की तीनों विधानसभाओं के कुल मतदाताओं लिहाज से 857 मतदान केंद्र व 1139 बूथ बनाए गए हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में जिले के 14483 युवा मतदाता होंगे। वृद्ध व दिव्यांग मतदाता मतदान में भागीदारी ज्यादा से ज्यादा बने इस लेकर पोस्टल बैलेट की भी व्यवस्था की गई है।

Lok Sabha Election Fourth औरैया सदर विधायक

कुल मतदाता

औरैया 334005
दिबियापुर 326287
बिधूना 367634

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 4 Election: कानपुर में मतदान का बहिष्कार...EVM मशीन खराब, दरोगा और उत्तर जिलाध्यक्ष की तीखी नोकझोंक

संबंधित समाचार