मालीवाल ने केजरीवाल के निजी स्टाफ सदस्य पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल ने कथित कहासुनी के बाद पीसीआर को कॉल भी किया था। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे दो फोन कॉल किए गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री के आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें- SC ने केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका की खारिज, पीठ ने कहा- हमारे पास कानूनी अधिकार नहीं

संबंधित समाचार