Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में चुनाव के दौरान कई जगहों पर खफा दिखे मतदाता; मतदान का बहिष्कार
कानपुर, अमृत विचार। जिले में लोकसभा चुनाव -2024 के चौथे चरण का चुनाव जारी है। कई जगहों पर चुनाव बूथों पर सन्नाटा देखने को मिला। बिल्हौर तहसील के कई गांवों में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। इसी तरह बाकरगंज व मेडूआ गांव में ग्रामीणों ने मत का बहिष्कार किया।
ग्रामीणों ने बताया कि वे कई सालों से गांव के विकास की मांग कर रहे थे। नेताओं के द्वारा ग्रामीणों की बात न सुनने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। कई पार्टी के नेता ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। यही हाल रहा बिधनू ब्लाक के रमईपुर का, जहां काफी समझाने के बाद ग्रामीण मतदान को राजी हुए। तब जाकर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो सकी।
