Lok Sabha Election 2024: पहली बार वोट डालने के बाद युवाओं के चेहरे में दिखी खुशी, सेल्फी खींचकर दोस्तों को किया शेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान जारी है। कई युवाओं को चुनाव में पहली बार मतदान करने का मौका मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाया और अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। मतदान करने के बाद युवाओं के चेहरों में खुशी देखने को मिली। कई युवाओं ने इस पल को यादगार बताया। कई ने सेल्फी खींचकर दोस्तों और अपने प्रियजनों को भेजा। 

वोटिंग पहली बार अमिताभ

वहीं, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई आज अपनी तीन पीढ़ियों के साथ वोट डालने गए। नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सर्वोदय नगर में मतदान किया। सपरिवार 9 लोगों ने वोट डाला। अमिताभ बाजपेई की पुत्री शुभी बाजपेई व भतीजी साक्षी बाजपेई ने आज पहली बार वोट डाला।

वोटिंग पहली बार युवती

वहीं कानपुर में गर्भवती महिला ने मतदान करने के लिए अपनी डिलीवरी डेट बढ़वाई। 11 मई को महिला की डिलीवरी होनी थी। मतदान करने के लिए 2 दिन डिलीवरी की डेट बढ़वाई। महिला फर्स्ट टाइम वोटर है। महिला ने आज बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही स्थित सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज में वोट डाला।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में चुनाव के दौरान कई जगहों पर खफा दिखे मतदाता; मतदान का बहिष्कार

 

संबंधित समाचार