उत्तर रेलवे 20 अक्टूबर से चलाएगा आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। उत्तर रेलवे प्रशासन ने आगामी दशहरा, दिपावली, छठ पर्व को लेकर आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जायेगा । त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये …

लखनऊ,अमृत विचार। उत्तर रेलवे प्रशासन ने आगामी दशहरा, दिपावली, छठ पर्व को लेकर आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जायेगा । त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, आनंदविहार, राजेन्द्र नगर, वाराणसी मैसूर, हुबली समेत कई जगहों के लिए चलेंगी।

रेल प्रशासन त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी पूर कर ली। यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा कराने के लिए प्रतिबंद्ध है। यह जानकारी देते हुये उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि आगामी त्यौहारों के मददेनज़र रेलवे विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जायेगा।

जो ट्रेनें चलेगी उनमे 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस सुपर फास्ट स्पेशल 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगल और वृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात्रि 08 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02596 21 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

05018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्‍पेशल प्रतिदिन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 6.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्‍पेशल 22 अक्टूबर से 2 दिसम्बर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 6.05 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सांय 7.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी क्रम में 02597 गोरखपुर-सीएसटी टर्मिनस साप्ताहिक स्‍पेशल 20 अक्टूबर से 24 नवबंर तक प्रत्येक मंगलवार गोरखपुर से प्रात: 8.30 बजे प्रस्‍थान अगले दिन दोपहर 12.20 बजे सीएसटी टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02598 गोरखपुर-सीएसटी-गोरखपुर स्‍पेशल प्रत्येक बुधवार 21 से 25 नवंबर तक सीएसटी टर्मिनस से दोपहर 01.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सांय 06.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 02521 बरौनी-एर्नाकुलम बरौनी साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 21 अक्टूबर से 25 नवबंर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी दिशा में 02522 एर्नाकुलम-बरौनी स्पेशल प्रत्येक रविवार को चलेगी ।

03293 राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दैनिक ट्रेन 19 अक्टूबर से प्रतिदिन राजेन्द्र नगर से सांय 3 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.20 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी । वापसी दिशा में 03294 नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर क्लोन स्पेशल नई दिल्ली से दोपहर 01.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.00 बजे राजेन्द्र नगर पहुँचेगी । राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर क्लोन स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में पटना, पं दीन दयाल उपाध्याय जं, और कानपुर सेन्ट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

04185 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 23 से 30 नवबंर तक ग्वालियर से पूर्वाह्न 11.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 1.15 बजे बरौनी पहुँचेगी। वापसी दिशा में 04186 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 24 से 1 तक बरौनी से सांय 6.40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 9.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

06229 मैसूर-वाराणसी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 26 नवबंबर तक मैसूर से प्रत्येक मंगलवार और वृहस्पतिवार को सुबह 07.20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोहपर 12.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 06230 प्रत्येक वृहस्पतिवार और शनिवार को रात्रि 09.05 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 02.35 बजे मैसूर पहुंचेगी।

23 से चलेगी हुबली-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल
07323 हुबली-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी हुबली से 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सांय 5.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 07324 वाराणसी-हुबली साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को वाराणसी से रात्रि 9.05 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात्रि 8.31 बजे हुबली पहुंचेगी।

संबंधित समाचार