Farrukhabad News: ट्रेन से कटकर प्रशिक्षु शिक्षक की मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद  अमृत विचार। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बीटीसी की ट्रेनिंग कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
 
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठान चिलौली निवासी सतेंद्र मोहन का पुत्र अंशुल यादव(32) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अंशुल के बड़े भाई अपूर्व ने बताया कि उसके भाई की शादी 10 फरवरी को सेंट्रल जेल के पास नेहा से हुई थी। 10 दिन पहले उसकी पत्नी नेहा अपने मायके चली गयी थी। वह बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था।  

अंशुल यादव की माँ सदासुखी आंगनवाणी में कार्यकत्री है। उनकी माँ की ड्यूटी चुनाव में लगी थी। शाम को अपनी माँ को घर छोड़कर जल्द ही वापस आने की बात बोल कर वह चला गया था। उसकी नीले रंग की स्कूटी पित्यौरा क्रासिंग से लगभग 500 मीटर की दूरी के पास बम्बा के किनारे खड़ी थी। 

सुबह ट्रैकमैन रामरतन ने स्टेशन मास्टर को घटना के बारे में सूचना दी। जिस पर आरपीएफ दरोगा ओमप्रकाश सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज विधासागर तिवारी एसआई नितिन सिंह मौके पर पहुँच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: गंगा में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जिला प्रशासन की लापरवाही आई सामने

संबंधित समाचार