Banda: एफएसटी व एसएसटी टीम अधिकारियों को प्रेक्षकों ने दिए निर्देश, वीडियोग्राफी के साथ सभी वाहनों की गहनता से की जाए चेकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रेक्षकों संग डीईओ ने अधिकारियों को बताईं जिम्मेदारियां

बांदा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी संपन्न कराने के मद्देनजर प्रेक्षकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएफटी व एसएसटी प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन की जानकारी दी। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हुए लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराना है। 

बांदा 2 (13)

प्रेक्षकों ने कहा कि वीडियोग्राफी के साथ सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से चेकिंग कराई जाए। कलक्ट्रेट स्थित महर्षि वामदेव सभागार में सामान्य प्रेक्षक वी.कलाईराशि, व्यय प्रेक्षक सब्यसांची चकवर्ती तथा जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थित में लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी कराने के लिए एसएफटी व एसएसटी प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। 

प्रेक्षकों ने निर्देश दिए कि वीडियोग्राफी के साथ सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग की जाए। सभी राजनैतिक दलों के वाहनों की भी चेकिंग की जाए। एसएसटी टीमें अपने कार्य में तेजी लाकर और बेहतर तरीके से मतदान से पूर्व कार्यों को पूरा करें। उन्होंने सम्मान समारोह आदि कार्यक्रमों के आयोजन पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी एवं एसएसटी टीम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपना कार्य पूरी निष्पक्षता व सतर्कता के साथ करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों के सापेक्ष एफएसटी व एसएसटी टीमों द्वारा लगभग तीन करोड़ की धनराशि का सीजर कैश, गोल्ड व अन्य कार्यों के द्वारा किया गया है। बताया कि प्रत्येक विधानसभा में नौ-नौ एफएसटी व एसएसटी टीमें लगाई गई हैं। 

उन्होंने मतदान के दो-तीन दिन पहले चेकिंग का विशेष मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी प्रचार वाहन बगैर अनुमति नहीं चलेगा। बैठक के दौरान प्रेक्षकों व डीईओ ने मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली स्टेशनरी तथा विभिन्न प्रपत्रों, लिफाफों व लेखनसामग्री के पैकजिंग कार्य का मिलान भी अपने समक्ष कराया। बैठक में निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: बाइक सवार युवक हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार