Farrukhabad: बाइक सवार युवक हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पिपरगांव निवासी शिवकुमार (27 ) पुत्र विनोद गांव मुराहस कन्हैया में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। सुबह शिवकुमार बाइक से दुकान पर जा रहा था। तभी गांव मुराहस कन्हैया के पास ही सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार ने शिवकुमार की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना मिलते ही घर वालों की मदद से आनन फानन में  शिवकुमार को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने बताया कि 108 एंबुलेंस से घायल को लाया गया है। सिर में गंभीर चोट है। उसको भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad News: ट्रेन से कटकर प्रशिक्षु शिक्षक की मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

 

संबंधित समाचार