Kanpur: 'जाइए यहां से...आप हमको अकड़ न दिखाइए', सुसाइड मामले में BJP विधायक सांगा की पुलिस से नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी में युवक ने वीडियो जारी करके चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद आरोपी सिपाही व चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई।

सचेंडी में पुलिस की प्रताड़ना से युवक के सुसाइड करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामले की जानकारी पाकर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। 

इसी दौरान पुलिस अधिकारी आमोल मुर्कुट गुस्सा गए और कुर्सी छोड़कर जाने लगे। इस पर विधायक सांगा ने कहा 'आप जाइए यहां से। कोई जरूरत नहीं है। आप हमको अकड़ न दिखाइए, मैं भी जनता का प्रतिनिधि हूं।' इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: चौकी इंचार्ज की प्रताड़ना से तंग होकर युवक ने लगाई फांसी; आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो...परिजनों से मांगी माफी

 

संबंधित समाचार