इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के दूसरे चरण में पहुंचा बरेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के लिये देश की 100 स्मार्ट सिटीज में से 66 शहरों ने दूसरे चरण में जगह बनाई है। इन 66 शहरों में बरेली का नाम भी शामिल है। ऐसे में आस जगी है कि दूसरे चरण के बाद फाइनल चरण में अपने शहर को अवार्ड मिल सकता है। नगर …

बरेली,अमृत विचार। इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के लिये देश की 100 स्मार्ट सिटीज में से 66 शहरों ने दूसरे चरण में जगह बनाई है। इन 66 शहरों में बरेली का नाम भी शामिल है। ऐसे में आस जगी है कि दूसरे चरण के बाद फाइनल चरण में अपने शहर को अवार्ड मिल सकता है।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि अवार्ड के लिए बरेली शहर को भी दूसरे चरण के लिए चुना गया है। यह सभी कर्मचारियों के सहयोग से संभव हुआ है। आने वाले समय में विभिन्न प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा कर बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन का सबसे बड़ा श्रेय शहरवासियों को जाता है।

इस बार इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के जिन शहरों का चयन किया गया है उनमें लखनऊ, अलीगढ़, सहारनपुर, प्रयागराज आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को मिलने के पीछे जन प्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मनयोग से कार्य किया है। आशा है कि इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के फाइनल में भी बरेली बाजी मारेगा क्योंकि कार्य तेजी से किया जा रहा है।

“शहर का चयन इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के दूसरे चरण में होना बड़ी बात है। अब अवार्ड जीतने का पूरा प्रयास होगा क्योंकि बेहतर अवसर है। सभी लोगों के सहयोग से देश के स्मार्ट सिटी वाले प्रोजेक्ट के शहर में बरेली को स्थान मिल रहा है।” -अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

बनेगा डिजिटल पुस्तकालय
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में विद्यार्थी और पुस्तकें पढ़ने के शौकीनों लोगों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि दो करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इसकी स्थापना के लिए छात्रों, प्रबुद्धजनों और शिक्षकों से जिम्मेदार अधिकारी सुझाव लेंगे। इसके बाद डिजिटल लाइब्रेरी (ऑनलाइन पुस्तकालय) बनेगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड में प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इस पुस्ताकलय में प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर विविध तरीके की किताबों का भंडार होगा। नगर निगम ने पुस्ताकलय की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। निर्माण स्मार्ट सिटी लिमिटेड इसका सॉफ्टवेयर तैयार कराने जा रही है। पुस्तकालय का नियंत्रण रामपुर गार्डन स्थित कार्यालय से होगा।

संबंधित समाचार