श्रावस्ती में क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कई ग्राम प्रधानों ने थामा BJP का दामन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा व जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोकसभा श्रावस्ती के जमुनहा विकास खण्ड संकल्पा कलां में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने 58 लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

जिसमें राम उजागर वर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम वर्मा, प्रमोद वर्मा प्रधान, विनोद वर्मा प्रधान,आलोक वर्मा प्रधान, गुरुदेव वर्मा प्रधान, कृपा राम वर्मा  प्रधान, दिनेश विश्वकर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य, ओंकार , बृजेश यादव , कमला प्रसाद चौधरी, शिवपाल वर्मा , दिनेश प्रताप वर्मा, दीपचंद वर्मा , डॉ उदय प्रताप वर्मा ,अमित कुमार वर्मा, कोमल वर्मा ,महेश कुमार वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य, अजय कुमार पाठक, आदि लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को लेकर चलना है।

इस अवसर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी व समर्थक पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कैराती, रालोद जिलाध्यक्ष राज कुमार ओझा,रणवीर सिंह, सदन तिवारी,पवनेश शुक्ला, शैलेन्द्र त्रिपाठी,शिव कुमार शुक्ला, सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -PM Modi nomination: CM योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा-भारत के 'अमृतकाल के सारथी' प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड...

संबंधित समाचार