जो काशी से जीतकर जाएगा वह ही विश्व में डंका बजाएगा :केशव मौर्य  

कांग्रेस सरकार में जब आतंकवादी हमले होते थे तो देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाते थे

जो काशी से जीतकर जाएगा वह ही विश्व में डंका बजाएगा :केशव मौर्य  

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इब्राहिमपुर थाने के बैरमपुर बगिया में भाजपा उम्मीदवार रितेश पांडे के पक्ष में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो काशी से जीतकर जाएगा वह ही विश्व में डंका बजाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जब आतंकवादी हमले होते थे तो देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाते थे। मोदी सरकार में आतंकी हमले के जबाब में उनके घर मे घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाय बेचने वाले गरीब मां-बाप के बेटे को हटाना चाहता है, लेकिन उनके पुरखे भी हटा नहीं सकते हैं। सपा ने सिर्फ पांच यादव को टिकट दिया है, सब एक ही घर के हैं बाकी यादव क्या पंचर बनाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजप ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया तो सैफई परिवार दुखी हो गया। सपा की साइकिल पंचर हो गई है। राहुल और अखिलेश हार रहे हैं। 

15 - 2024-05-14T180424.380

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की मूर्ति लगाया, लेकिन अखिलेश और राहुल क्या उनको फूल चढ़ाने गए। पिछड़ों की बात करने वाले अखिलेश यादव वोट बैंक की चिंता के कारण कल्याण सिंह के निधन पर पर नहीं गए। इस चुनाव में राम विरोधियों को ठुकराओ। जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई और राम लला के निमंत्रण ठुकराया उन्हें इस बार चुनाव में जनता भी ठुकराएगी। उन्होंने कहा कि क्या ओवैसी, अखिलेश और राहुल जय श्रीराम बोलेंगे। चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले गरीबों का दर्द नहीं जान पाएंगे। अखिलेश और राहुल का राजनीतिक अस्तित्व खतरे में है और वह बता रहे है कि लोकतंत्र खतरे में है। मोदी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा काम हुआ है। 500 साल बाद राम लला का मन्दिर बना है। जम्मू कश्मीर से 370 हटा है। 

मोदी रुपए को डकैतों से वसूल कर गरीबों में रहे हैं बांट 
आज मोदी गरीबों को जो भी रुपए भेजते हैं वह पूरा पहुंचता है। मोदी ने 34 लाख करोड़ रुपए गरीबों को भेजा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा कांग्रेस की सरकार होती तो 5 करोड़ पहुंचता बाकी 29 करोड़ यह डकैत ही खा जाते। मोदी अब रुपए को डकैतों से वसूल कर गरीबो में बाट रहे हैं। भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीट जीतने जा रही है। सपा की सरकार में खाली प्लाट उनका होता था। सपा का नारा होता था कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमे होता है गुंडा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा का खाता नहीं खुलेगा। मोदी पहली बार संसद में पहुचे तो संसद के द्वार का माथा टेका और सविधान की कसम खायी। नरेद्र मोदी का संकल्प है की बाबा साहब का सपना पूरा करेंगे। 

16 - 2024-05-14T180525.212

लोकसभा चुनाव में राम विरोधियों को ठुकराओ 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में राम विरोधियों को ठुकराओ। पाकिस्तान के पास एटम बम है तो क्या भारत के पास झुंझनिया है। ओबेसी, अखिलेश और राहुल जय श्रीराम बोलेंगे। चुनाव आते ही सब जनेऊ दिखाने लगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर राशन, किसान सम्मान और प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। 4 जून 400 पार के बाद 3 करोड़ आवास का सपना साकार होगा। चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले गरीबो का दर्द नहीं जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा है कि 10 साल जो काम किया अभी तो वह झांकी है पूरी पिक्क्चर बाकी है। 

ये भी पढ़ें -केंद्रीय मंत्री के साथ राजा भैया से मिलने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर, बदलते दिख रहे समीकरण