बहराइच : भाजपा को वोट देने की बात पर दबंगों ने जमकर पीटा
छह नामजद समेत 18 पर केस, बलवा फैलाने का धारा भी लगा
अमृत विचार, नानपारा, बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत बलहा निवासी एक ग्रामीण में सोमवार शाम को चुनावी वार्ता के दौरान भाजपा को वोट देने की बात कह दी। इससे गांव के समुदाय विशेष के लोग नाराज हो गए सभी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल ग्रामीण की तहरीर पर 6 नामजद समेत 18 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बलहा निवासी मुन्ना पुत्र रामदुलारे ने सोमवार को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था। शाम को गए में आयोजित चुनावी चर्चा के दौरान यही बात मुन्ना ने गांव निवासी शाहिद, मोहम्मद कलीम, गुड्डू, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद आमिल और आजम के सामने कह दिया।
इस बात से सभी काफी नाराज हो गए सभी ने भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का विरोध करते हुए युवक की जमकर पिटाई कर दी। लात घुसो लाठी डंडे से युवक को इतना पीटा कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। किसी तरह दबंग के चंगुल से छूटे युवक ने कोतवाली में जाकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर छह नामजद और 12 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट करने, धमकी देने और बलवा फैलाने का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
