बहराइच : तालाब में कूद गया युवक, नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहनोई के घर रहता था युवक, तालाब में मौजूद हैं मगरमच्छ

मोतीपुर, बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर गांव निवासी एक युवक मंगलवार को बैबाही तालाब में कूद गया। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। तालाब में मगरमच्छ भी रहते हैं।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी दौलत (38) अपने जीजा खैरीघाट थाना क्षेत्र के अरनवा गांव निवासी कृष्ण गोपाल के यहां रहता था। मंगलवार शाम को अचानक वह जीजा के घर से बाहर निकाला और बैबाही पुल से तालाब में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने दौलत के जीजा कृष्ण गोपाल को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और खैरीघाट थाने की पुलिस को घटा से अवगत कराया।

क्षेत्र के गोताखोर तालाब में उतरे लेकिन अधिक गहराव और मगरमच्छ के होने के चलते उसकी तलाश नहीं हो सकी। उधर युवक के तालाब में कूदने के मामले में जीजा भी सही जवाब नहीं दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज यतींद्र सिंह मौके पर पहुंचे हैं। युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन मगरमच्छ होने के चलते अभियान में दिक्कत आ रही है।

 

संबंधित समाचार