प्रतापगढ़ : राजा भइया ने चुप्पी तोड़ी,बोले सोंच समझकर करें प्रत्याशी का चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेतीं कोठी पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सामने की घोषणा

कहा कि कोई प्रत्याशी ऐसा नही की मैं जिम्मेदारी लूं की वह आपके लिए उपलब्ध रहेगा

कुण्डा प्रतापगढ़ अमृत विचार : जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने मंगलवार को बेतीं कोठी पर हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सामने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने सोंच समझकर प्रत्याशी का चुनाव करें। कोई प्रत्याशी ऐसा नही की मैं जिम्मेदारी लूं की वह आपके लिए उपलब्ध रहेगा। नोटा का बटन न दबाने और मतदान जरूर करने की अपील की।

पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए राजा भइया ने कहा कि 30 नवंबर 2018 को पार्टी का गठन हुआ था। उसके छह माह बाद ही पार्टी द्वारा कौशम्बी व प्रतापगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्यााशी उतार दिया। जनसमर्थन के साथ लोगों का प्यार और स्नेह मिला। विधान परिषद में किसी पार्टी का एक भी उम्मीवार नही जीता था, लेकिन जनसत्तादल के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने अपनी जीत दर्ज करायी थी। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व आम लोगों की राय भी ली।

बैठक में भदोही से आए विनोद सिंह फौजी, कौशम्बी के शिव त्रिपाठी,अश्वनी सिंह, हीरागंज के आशीष पांडेय, पूर्व प्रमख विवेक त्रिपाठी, लवाना प्रभाकर सिंह, प्रधान काशी यादव, डीहा सुरेश पांडेय, बाबागंज अमन मिश्र, दिनेश सिंह,शिव प्रसाद मिश्र,अरविंद शुक्ल, नसीम सेख आदि ने अपना विचार रखा।  कुछ लोगों ने पार्टी का समर्थन तो कुछ लोगों ने ईवीएम मशीन में नोटा की बटन दबाने की बात रखी।

पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद अंत में रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने कहा कि सपा और भाजपा से चुनाव लड़ रहे दोनों लोकसभा प्रत्याशी मुझसे मिलने आए हुए थे। मैंने उनसे स्पष्ट रूप से कह दिया था कि पहले अपने पूरे परिवार ( जनसत्ता दल लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं) से विचार विमर्श करेंंगे, उसके बाद ही कोई नर्णय लेगें। राजा भइया ने बैठक में मंच से कहा कि आप लोग स्वत्रंत हैं, किसी प्रत्याशी को मतदान करें, लेकिन जिस प्रत्याशी को वोट करें यह जरूर परख लें कि वह प्रत्याशी आपके योग्य है कि नहीं। वह क्षेत्र में उपलब्ध रहता है कि नहीं।

राजा भइया ने नोटा बटन दबाने का विरोध किया और कार्यकर्ताओं को अपना मत बर्बाद न करने की बात कहीं। अंत में सभी से अपील करते हुए कहा कि आप  लोग अपने मतदान का खुल का प्रयोग करे अगर प्रत्याशी क्षेत्र में  नहीं है तो आपके के सुख दुःख के लिए मैं उपलब्ध हूं। इस दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप गोपाल जी,पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन डा. केएन ओझा,राजा भइया के बेटे कुंवर शिवराज सिंह,कुंवर बृजराज सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज,उमा शंकर यादव, हरिओम श्रीवास्तव,कुलदीप पटेल,विनोद यादव समेत पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री के साथ बेतीं पहुंचे भाजपा प्रत्याशी,नतीजा शून्य

  केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ मंगलवार को कौशाम्बी भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से मिलने के लिए बेती कोठी पहुंच गए। मुलाकात में कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। लगभग आधे घंटे तक बातचीत के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर व केंद्रीय मंत्री क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए निकल गए। हालांकि मुलाकात का नतीजा कुछ भी नहीं निकला।इसके बाद राजा भइया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

 

संबंधित समाचार