बरेली: किसान आंदोलन...मुरादाबाद मंडल की 66 ट्रेनें 16 मई तक डायवर्ट
बरेली, अमृत विचार: पंजाब और हरियाणा के शंभू बार्डर पर किसानों के आंदोलन की वजह से करीब एक महीने से लगातार बरेली जंक्शन पर ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। मुरादाबाद मंडल ने 16 मई तक 66 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है, इनमें से अधिकतर ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरती हैं।
जंक्शन पर मंगलवार को गंगा सतलुज एक्सप्रेस 15 घंटे, 12332 हिमगिरी 10 घंटे 52 मिनट, 13152 सियालदह आठ घंटे 14 मिनट, 14618 जनसेवा पांच घंटे 54 मिनट, 13006 पंजाब मेल एक घंटा 38 मिनट, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं बुधवार को 13308 गंगा सतलुज, 15652 लोहित और 15098 अमनरनाथ एक्सप्रेस समेत तीस से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं ट्रेनों के देरी की पहुंचने से रोजाना बरेली जंक्शन से सौ से डेढ़ सौ यात्री अपने टिकट कैंसिल करा रहे हैं।
मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर कल मेगा ब्लॉक
मुरादाबाद रेल मंडल सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के मुताबिक गुरुवार सुबह 7 से दोपहर 13:40 बजे तक रामपुर स्टेशन यार्ड में छह घंटे 40 मिनट का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसकी वजह से पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल, दो ट्रेनों को निरस्त और एक ट्रेन को डायवर्ट किया गया है। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 13152 सियालदह, 15652 लोहित एक्सप्रेस और 15910 अवध असम एक्सप्रेस को 240 मिनट रिशेड्यूल किया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी में जमीन पर बेहोश पड़ी रही दिव्यांग महिला, डॉक्टर और स्टाफ ने नहीं जाना हाल
