बरेली: जेठ संग पति ने महिला के गुप्तांगों को तेजाब से जलाया, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतहगंज पश्चिमी में एक महिला के प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जला दिया। पीड़िता ने अपने पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

फतहगंज पश्चिमी के लोधीनगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 मई 2021 को बदायूँ के दातागंज निवासी आरोपी से हुई थी, जिसमें पिता ने एक लाख नकद सहित पाँच लाख रुपया खर्च किया था। कुछ समय बाद ही ससुराल वाले कम दहेज के ताना देते हुए परेशान करने लगे और पहली विदाई पर ही दो लाख नकद और बाइक की मांग करने लगे।

पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ अक्सर उसके साथ गलत करने का प्रयास करता है। जिसकी शिकायत करने पर सास व पति ने बदनामी का कह कर चुप करवा दिया और कई बार मारपीट कर घर से निकाला। लेकिन पिता बार बार समझाकर ससुराल छोड़ आते हैं। आरोप है कि पति ने मोटा करने की बात कहकर गोलियां खिलानी शुरू कर दीं, जिससे पीड़िता को चलने फिरने में भी परेशान रहने लगी। 

एक दिन पीड़िता को मारपीट कर जेठ ने टांगे पकड़ी और पति ने गुप्तांगों पर तेजाब डाल दिया, जिससे पीड़िता के दोनों गुप्तांग जल गए और किसी तरह पिता को सूचना दी तो इलाज करवाया गया। पिता का एक लाख से ऊपर खर्च हो गया। पीड़िता का कहना है कि एक साल से अभी तक मामला दर्ज ही नहीं हुआ है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी में जमीन पर बेहोश पड़ी रही दिव्यांग महिला, डॉक्टर और स्टाफ ने नहीं जाना हाल

संबंधित समाचार