बहराइच: मकान से ताला तोड़कर हजारों की चोरी, जांच कर रही पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के उर्रा बगिया निवासी एक ग्रामीण के मकान में पीछे से खिड़की के सहारे घर में घुसे चोरों ने जेवरात और नकदी की चोरी की। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा बगिया निवासी श्रवण कुमार कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा मंगलवार रात को खाना खाने के बाद परिवार समेत सो गए। श्रवण का कहना है कि मुख्य गेट में ताला लगा दिया। देर रात को चोर मकान के पीछे हिस्से से खिड़की के सहारे कमरे में घुस गए। इसके बाद चोर अलमारी का ताला तोड़कर समान लेकर फरार हो गए। एक खेत में ले जाकर सोने की चेन, सोने की तीन कील, सोने की अंगूठी, सोने की मंगल सूत्र और दो जोड़ी पायल और पांच हजार से अधिक रुपए नकदी चोरी की। इसके बाद कागजात और अन्य सामान खेत में ही छोड़ दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। 

8 - 2024-05-15T110710.203

प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर जांच की है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: चौपाल में गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, की वोट अपील

संबंधित समाचार