Lok Sabha Chunav 2024: बांदा में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बोली- प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ पूंजीपतियों को मालामाल कर रहे, गरीबों की फिक्र नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा

बांदा, अमृत विचार। बांदा के अतर्रा में हिंदू इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा अभी तक नहीं भरा गया है। 

इसी तरह अखिलेश यादव भी दलित, अति पिछड़ों और आदिवासियों के खिलाफ हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ पूंजीपतियों को ही मालामाल कर रहे हैं, गरीबों की उनको कोई फिक्र नहीं है। 

mAYAWATI 1

जनता को मुफ्त राशन देकर आरएसएस वाले नमक खाने का हवाला देते हुए लोगों पर भाजपा को ही वोट देने का दबाव बना रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा ने जांच एंजेसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। 

उन्होंने भाजपा और इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी इसी वजह से घोषणा पत्र नहीं बनाती, पार्टी जो कहती है वह करती है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: रिश्ते में लगने वाले भाई ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने अपने पिता की भूमिका पर उठाए सवाल

संबंधित समाचार