बहन को विदा कराकर आ रहा था परिवार, अचानक पलट गई तेज रफ्तार स्कार्पियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनीकोडर/ बाराबंकी, अमृतविचार। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के असंतुलित होकर पलटने से उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

हादसा हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर भानपुर गांव के निकट हुआ। कोतवाली टिकैतनगर के पानापुर गांव निवासी लालचंद बुधवार को अपनी बहन की विदाई कराने असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे निधान मजरे खुसेहटी गांव आये थे। जहां विदाई होने के बाद सभी लोग स्कॉर्पियो से वापस पानापुर जा रहे थे। तभी रास्ते में भानपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे सवार पानापुर गांव निवासी राजन पुत्र भुलई 30 वर्ष व मुबीन पुत्र बरकत अली 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी रामसनेही घाट ले जाया गया। जहां राजन की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं गुड़िया पत्नी गोलू व लालचंद को हल्की चोट आई हैं। उन्हें इलाज करके घर भेज दिया गया है।

सीएचसी अधीक्षक ने डॉ अमरेश वर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोग लाये गए थे। जिनमें एक शख्स की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: असलहे की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट, 3 लाख के जेवर ले गए शातिर

संबंधित समाचार