Etawah News: खजाना पाने को अगवा कर बालक की दी बलि...तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में बालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

इटावा, अमृत विचार। एक महीने पहले मासूम बालक को अगवा करके नृशंस हत्या कर दी गई थी।  एक आरोपी पकड़ा गया था लेकिन घटना के कारण का खुलासा नहीं किया गया था। बुधवार को तीसरा आरोपी पकड़ा गया तो खुलासा किया गया कि गढ़ा हुआ खजाना पाने के लिए इन तीनों ने पूजा पाठ करके बालक की जान ली।                             

जसवंतनगर थानाक्षेत्र में गांव सिरसा की मड़ैया में रहने वाले मुलायम सिंह का आठ साल का बेटा ओम जी 15 अप्रैल को गायब हो गया था। पांचवे दिन उसका नृशंस हत्या किया सिर से धड़ अलग शव गांव से थोड़ी दूर नदी किनारे झाड़ियों से ढका पाया गया था। 

उस समय इसी गांव में अपनी ननिहाल में आए आगरा जिले के लवकुश को छुरी सहित पकड़ा गया, उसने हत्या करने का कारण का खुलासा नहीं किया था लेकिन आशंका व्यक्त की गई थी कि बालक की तांत्रिक क्रिया के तहत बलि दी गई है। उस समय इस आशंका को लेकर पुलिस ने भी मौन साध लिया था।      

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि सीओ विवेक जावला तथा जसवंत नगर थाना प्रभारी ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बालक का अपहरण करके उसकी जान गढ़ा हुआ खजाना पाने के लिए पूजा पाठ करके तेज धारदार छुरा से ली गई थी। इसमें लवकुश के साथ इस गांव का मास्टर माइंड मान सिंह तथा गंगा सिंह भी शामिल हैं। 

मानसिंह आठ मई को कोर्ट में हाजिर हो गया। सटीक सूचना पर बुधवार सुबह सवा सात बजे गंगा सिंह को गांव श्याम नगर के सामने पकड़ लिया गया। पूछताछ में इसने अपराध स्वीकार कर लिया।   मानसिंह को जल्द ही कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इन तीनों ने खजाना पाने के लिए बालक की जान लेकर बहुत ही क्रूरतम अपराध किया है, जल्द ही तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: रिश्ते में लगने वाले भाई ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने अपने पिता की भूमिका पर उठाए सवाल

संबंधित समाचार