प्रयागराज: फूलपुर के निर्दलीय प्रत्याशी नफीस अहमद पर केस दर्ज, पढ़िए क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। फूलपुर लोकसभा संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नफीस अहमद के व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत न करने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।  

लोकसभा के सामान्य निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार ने कनर्लगंज थाने में रिर्पोट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि निर्दल प्रत्याशी नफीस अहमद ने 11 मई को व्यय-लेखा रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया। इसके खिलाफ उनको नोटिस जारी कर 48 घंटे का समय दिया गया। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने व्यय रजिस्टर जमा नहीं किया। दो दिन बाद निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशी खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: जालौन में सीएम योगी बोले- रामभक्तों व राम विरोधियों के बीच लोकसभा चुनाव हो रहा...फिर बनेगी मोदी सरकार

संबंधित समाचार