Fatehpur Crime: केले के खेत में घसीट कर युवक ने किशोरी की लूटी अस्मत...विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में खेत में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया

फतेहपुर, अमृत विचार। केले के खेत में किशोरी को घसीट ले जाने के बाद युवक ने मंगलवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थी। आरोप है कि गांव का शिवा उर्फ जयराम लोधी पहले से खेत पर मौजूद था। किशोरी को अकेला देखकर मुंह दबाकर खेत में घसीट ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर किशोरी को पीटकर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसएसआई अरुण यादव ने बताया कि युवक पर दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: जालौन में सीएम योगी बोले- रामभक्तों व राम विरोधियों के बीच लोकसभा चुनाव हो रहा...फिर बनेगी मोदी सरकार

संबंधित समाचार