मुरादाबाद: भारतीय संस्कृति के मॉडल के रूप में संवरेंगे शहर के सात पार्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  महानगर के पार्कों में जब आप जाएंगे तो सिर्फ हरियाली को देख आकर्षित नहीं होंगे। भारतीय संस्कृति की छवि भी पार्कों में आपको देखने को मिलेगी। भारतीय संस्कृति के मॉडल के रूप में पार्कों को संवारा जाएगा। पीतल नगरी की पहचान को भी पार्कों में उकेरा जाएगा। भारतीय संस्कृति से लोगों को प्रेरित …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  महानगर के पार्कों में जब आप जाएंगे तो सिर्फ हरियाली को देख आकर्षित नहीं होंगे। भारतीय संस्कृति की छवि भी पार्कों में आपको देखने को मिलेगी। भारतीय संस्कृति के मॉडल के रूप में पार्कों को संवारा जाएगा। पीतल नगरी की पहचान को भी पार्कों में उकेरा जाएगा। भारतीय संस्कृति से लोगों को प्रेरित करने के लिए पार्कों को सजाया, संवारा जाएगा। इस तस्वीर को तैयार करने के लिए पहले चरण में सात पार्कों को शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत इस योजना को नवंबर से धरातल पर उतारे जाने का दावा किया जा रहा है। पार्कों को तस्वीर बदलने में साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

भारतीय संस्कृति को युवा न भूले। बुजुर्गों को इसका अहसास रहे। बच्चे संस्कृति को जान सकें। इसलिए सरकार योजनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रचार पर जोर देती आई है। महानगरों को स्मार्ट किए जाने के जो प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं, उसमें भारतीय संस्कृति को भी महत्व दिया गया है। इस पहचान और सरकार के इस प्रयास को पार्कों के द्वारा सफल बनाने की कोशिश की जाएगी। नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा ने बताया कि पार्कों में हरियाल तो भरपूर की ही जाएगी। साथ ही पार्कों को भारतीय संस्कृति के साथ एक मॉडल के रूप में भी तैयार किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

तस्वीर, डिजाइन, प्रतिमा आदि के जरिए अपने देश की संस्कृति से लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए 8.41 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया जा चुका है। जिला और प्रदेश की कमेटी द्वारा इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। ग्लोबल साइट पर इसे अपलोड भी किया जा चुका है। उम्मीद है कि नवंबर में ग्लोबल टेंडर जारी हो जाएंगे। उसके बाद नौ महीने के लक्ष्य के साथ इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने मांगा स्मार्ट सिटी पर रिपोर्ट कार्ड
मुरादाबाद। नगर आयुक्त संजय चौहान ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर जो काम स्टार्ट हो गए हैं, उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा। कार्य में गति धीमी पाए जाने पर उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। दिल्ली रोड स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय पर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। स्मार्ट सिटी योजनाओं में करियर मित्र, इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट एजुकेशन, डिजिटल पाठशाला आदि पर चल रहे कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट मांगी। कार्य में धीमापन नजर आने पर सख्ती के सथ इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जो योजनाएं टेंडर के लिए ग्लोबल साइट पर हैं, उसमें भी जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है।

नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कल्चरल एक्टिविटी के जरिए ग्रीनरी समेत सात पार्कों को सुंदर किया जाएगा। इससे पार्क की हालत तो सुधरेगी ही, साथ ही उसकी खूबसूरती लोगों को लुभाकर आकर्षित भी कर सकेगी। टेंडर जारी होते ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। जल्द ही इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित समाचार