बदायूं: फंदे पर मिला युवक का शव, पुलिस ने श्मशान घाट से पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी अशोक का कमरे में फंदे पर मिला शव

ओरछी, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। परिवार में चीत्कार मच गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव श्मशान घाट ले गए। मृतक के ससुरालीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी अशोक (27) पुत्र प्रताप खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। बुधवार को उनके रिश्तेदार के घर पर शादी समारोह था। उनका परिवार समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वह और उनकी पत्नी रतनेश घर पर ही थे।

बुधवार रात पति-पत्नी ने साथ में खाना खाया। जिसके बाद अशोक अपने कमरे में सोने चले गए थे जबकि रतनेश बाहर सोई थीं। आधी रात रतनेश कमरे में गईं। अशोक का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका हुआ था। वह चिल्लाईं। चीत्कार करने लगीं। आसपास के ग्रामीण उनके घर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा। शादी समारोह में गईं अशोक की मां और भाई को फोन करके सूचना दी। वह दोनों घर वापस आए। 

ग्रामीणों ने बताया कि अशोक की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी उपासना और छह महीने का बेटा अरमान है। गुरुवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रहे थे। शव को श्मशान घाट तक ले गए। सूचना मिलने पर अशोक के ससुरालीजनों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: खबर का असर...तीसरी जगह शिफ्ट की गई जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब

संबंधित समाचार