History of May 17th: आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय गजल और पार्श्वगायक पंकज उदास का हुआ था जन्म

History of May 17th: आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय गजल और पार्श्वगायक पंकज उदास का हुआ था जन्म

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 

1498-वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला। 1540-शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है। 

1749-प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा 'चेचक' के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म। 

1769-ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए। 

1857-बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया। 

1949-भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया। 

1951-प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल और पार्श्वगायक पंकज उदास का जन्म। 

1953- हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म। 

1972-पद्म श्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार रघुनाथ कृष्ण फड़के का निधन। 

1974-आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए। 

1975-जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी। 

1987-सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। 

2000-रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की। 

2002-पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद। 

2007-भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू। 

2008-बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रिमण्डल से इस्तीफ़ा दिया। 

2008-तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया। 

2010-भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। 

2010-भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। 

2014-भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन। 

2021-भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ के. के. अग्रवाल का निधन। 

ये भी पढ़ें- 16 मई का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन किए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में हुए थे सफल, जानें प्रमुख घटनाएं