Unnao Weather News: 41 डिग्री तापमान में आसमान से बरस रही आग...मौसम वैज्ञानिक की सलाह- जरूरी काम पर ही घर से निकले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में 41 डिग्री तापमान में आसमान से बरस रही आग

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में 41 डिग्री तापमान में आसमान से आग बरस रही है। मई माह में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से आम जानमानस बेहाल हैं। दोपहर दस बजते ही सूरज कि किरणें आग बरसाना शुरू कर देती हैं। ऐसे में घरों से निकले लोग धूप से बेहाल हो जा रहे हैं। 

जरूरी कार्यों से निकले लोग सिर से पांव तक रुमाल, टोपी आदि से ढक कर लू से बचाव करते हुये नजर आ जा रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों का भी चिलचिलाती गर्मी में बुरा हाल है।

बता दें इस समय सुबह आठ बजते ही गर्मी के तपन से लोग बेहाल हो रहे हैं। दोपहर बारह बजते ही गर्म हवाएं चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोगों की ही चहलकदमी सड़कों पर दिखाई देती है। 

दोपहर होते ही हर कोई छांव की तलाश में इधर-उधर भटकता रहता है। आने जाने वाले राहगीर किसी तरह सिर छिपाते हुये अपने घरों को पहुंच रहे हैं। अधिकांश लोग छाते के सहारे धूप का बचाव करते नजर आ रहे हैं। वहीं पारा बढ़ने से हीट स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ गया है। 

नहीं लगवाये गये प्याऊ

पारा 41 पार पहुंचने के बाद भी शहर में राहगीरों को गला तर करने के लिए प्याऊ की व्यवस्था नहीं उपलब्ध है। इस बार नगर पालिका उन्नाव ने घड़ों का ठंढ़ा पानी मुहैया कराने की जहमत नहीं उठाई है। हालांकि पूर्व में नगर प्रशासन करीब दो दर्जन स्थानों पर प्याऊ संचालित कराता था। सबसे खास बात यह है कि प्रमुख मार्गों पर लगे अधिकांश हैंड पंप भी खराब पड़े हैं। जिस कारण चिलचिलाती गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए अपनी जेब हल्की करनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निकलने को लेकर अलर्ट रही रेलवे पुलिस...LIU, खुफिया विभाग लेता रहा इनपुट

संबंधित समाचार