जालसाज ने फोन कर खुद को बताया एडीएम, डीएम के स्टेनो से ठगे 60 हजार रुपये
सुलतानपुर, अमृत विचार। जालसाज ने जिले की डीएम के स्टेनो से 60 हजार उड़ा लिए। ठगी का एहसास होने पर स्टेनो ने डीएम एसपी को जानकारी देते हुए साइबर क्राइम थाने पर शिकायत की। डीएम के निर्देश पर साइबर क्राइम प्रभारी ने 24 घंटे में ठगी के पैसे वापस करा दिए।
पूर्व में जिले में तैनात रहे एडीएम हर्षदेव पांडेय की फ़ोटो लगी एक काल डीएम के स्टेनो मुजाहिद के पास आई। जिसमे जालसाज ने खुद को एडीएम बताते हुए स्टेनो मुजाहिद से 60 हजार रूपए ट्रान्सफर करने की बात कही। शंका मिटाने के लिए मुजाहिद ने एडीएम के वास्तविक नंबर पर कॉल किया तो फोन व्यस्त जा रहा था। इसी बीच फिर जालसाज ने पैसे जल्दी ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। तो विश्वास करते हुए स्टेनो ने 60 हजार रूपए एनएफटी कर दिया। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो पूर्व एडीएम हर्षदेव पांडेय से बात की तो उन्होंने इंकार कर दिया। साथ ही बताया कि पूर्व में भी जालसाज ने पैसे मांगे थे जिस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। स्टेनो ने इसकी जानकारी डीएम एसपी को देते हुए साइबर क्राइम थाने पर शिकायत दर्ज कराई। डीएम व एसपी ने 24 घंटे के अंदर खुलासे के निर्देश दिए।
साइबर सेल प्रभारी प्रवीण यादव ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच कर और ट्रांसफर हुए 60 हजार वापस कराया। डीएम स्टेनो मुजाहिद साइबर थाने पहुंच कर फ़ोटो खिंचवाते हुए लोगों से अपील की बिना पड़ताल किए पैसा ट्रांसफर न करे।
ये भी पढ़ें -हरदोई में खुली बिजली विभाग में घोटाले की पोल, गर्मी में पिघल कर गिर रहे घटिया एरियर बंच
